हरियाणा के Gurugram के सेक्टर-102 स्थित Joyville Society में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई।
यहाँ 38 वर्षीय Vijayran ने अपनी 2 साल की बेटी Vamika को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी को दिया था पार्क ले जाने का बहाना
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजे की है।
घटना के समय उनकी पत्नी Neetu किचन में नाश्ता बना रही थीं। विजयरण ने उनसे कहा कि वह बेटी को नीचे पार्क में घुमाने ले जा रहे हैं, लेकिन वह उसे लेकर टावर-5 की 23वीं मंजिल पर पहुंच गए।
कुछ ही देर बाद जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिवार को घटना का पता चला।
मौके पर ही हुई दोनों की मौत
नीचे गिरने के बाद पिता और बेटी दोनों खून से लथपथ पाए गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
डिप्रेशन में था मृतक
परिवार के अनुसार, कोरोना संक्रमण के बाद विजयरण की एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई थी, जबकि दूसरी आंख से भी उन्हें कम दिखाई देता था।
इस कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थे।
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिवार ने फिलहाल किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है, हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अपने टावर के बजाय दूसरे टावर की छत पर क्यों गया।
जांच जारी
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।3
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel