यूपी विधानसभा में पहली बार 24 घंटे का बिना ब्रेक सत्र, विपक्ष ने किया बहिष्कार
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार सुबह 11 बजे से बिना ब्रेक के 24 घंटे का विशेष सत्र शुरू होगा, जो 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक चलेगा। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री बारी-बारी से अपने विभाग का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे, जिसमें साल 2047 तक प्रदेश के विकास का रोडमैप शामिल होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को विभागीय विजन तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए चीफ सेक्रेटरी ने विभागीय प्रमुख सचिवों और विशेषज्ञों से कई दौर की बैठकों के बाद दस्तावेज तैयार कराया है।
यह पहली बार है जब यूपी विधानसभा बिना रुके लगातार 24 घंटे चलेगी, जिसे सरकार विकास एजेंडा और नए प्रयोग के तौर पर पेश कर रही है।
विपक्ष का बहिष्कार
समाजवादी पार्टी ने इस विशेष बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे “पागलपन” करार देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ प्रचार में जुटी है। सपा नेता शिवपाल यादव ने भी आरोप लगाया कि सरकार का मकसद सिर्फ हेडलाइन बनाना है।
#WATCH | On UP Assembly monsoon session, SP chief and MP Akhilesh Yadav says, "Why are they convening a three-day session? They should have conducted a three-hour session. I object to running the House proceedings for 24 hours. You did no work in 9 years and now you want people… pic.twitter.com/Xr0hL4Ui6d
— ANI (@ANI) August 10, 2025
सरकार की तैयारी
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की ड्यूटी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें तय है कि कौन मंत्री किस समय बोलेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम यूपी के विकास विजन को लेकर गंभीरता दिखाने और देश में अलग पहचान बनाने के लिए है।
