भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस से तेल खरीद को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत पर बार-बार यह आरोप लगाया जाता है कि वह रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि रूस का सबसे बड़ा तेल खरीददार भारत नहीं बल्कि चीन है।
जयशंकर ने यह भी बताया कि भारत सिर्फ रूस ही नहीं, बल्कि अमेरिका समेत कई अन्य देशों से भी तेल खरीदता है, और हाल के समय में अमेरिका से तेल आयात की मात्रा भी बढ़ी है।
विदेश मंत्री इन दिनों रूस दौरे पर हैं और यहां पर दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग, रक्षा साझेदारी और द्विपक्षीय व्यापार जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा हो रही है। जयशंकर ने यह भी दोहराया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए ही तेल खरीद के फैसले करता है, और यह पूरी तरह वैश्विक बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel