जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भयावह आतंकी हमले को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया और महिलाओं व बच्चों के सामने ही निर्ममता से गोलीबारी की।
पीएम मोदी की श्रद्धांजलि और संकल्प
हमले की पहली बरसी पर PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि, “इन मासूम लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक राष्ट्र के रूप में हम एकजुट हैं और भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा। आतंकियों की नापाक कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।”
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
भारत का जवाब: ‘ऑपरेशन सिंदूर’
हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन के जरिए आतंकियों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाकर उन्हें करारा जवाब दिया गया था, जिससे भारत की सख्त नीति का स्पष्ट संदेश गया।
₹3000 में गद्दारी का खुलासा
इस मामले में जांच एजेंसियों द्वारा एक चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर के दो स्थानीय युवक—परवेज अहमद और बशीर अहमद—ने मात्र ₹3000 के लिए आतंकियों की मदद की थी।
जांच में पता चला कि हमले से कुछ घंटे पहले दोनों ने बैसरन इलाके में तीन आतंकियों को छिपा हुआ देखा था। इतना ही नहीं, ये आतंकी एक दिन पहले उनके घर भी आए थे, जहाँ उन्होंने करीब 5 घंटे बिताए और भोजन भी किया।
दोनों आरोपियों को आतंकियों के इरादों की पूरी जानकारी थी, फिर भी उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी। इसके बजाय उन्होंने आतंकियों से पैसे लेकर उनकी मदद की।
आतंकियों की पहचान और कार्रवाई
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमले में शामिल आतंकियों की पहचान फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमला अफगाई के रूप में हुई है। इन आतंकियों को शरण देने के आरोप में परवेज और बशीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel