पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में गणतंत्र दिवस से पहले एक ब्लास्ट की खबर सामने आई है। यह धमाका रेलवे लाइन पर किया गया, जिससे रेल ट्रैक को नुकसान पहुँचाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है। यह घटना खानपुर के पास सरहिंद क्षेत्र में हुई, जब उसी समय वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। इस घटना में मालगाड़ी का इंजन चालक भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
#WATCH | Punjab: A suspicious blast reported at the railway line near Khanpur Village in Fatehgarh Sahib. Police present at the spot.
Police say that the intensity of the blast was very low and it wasn't a major blast, just a minor one. The driver suffered a minor cut on his… pic.twitter.com/03fcAfraIj
— ANI (@ANI) January 24, 2026
गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि रात 9 बजकर 50 मिनट पर यह धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि इस ब्लास्ट में ड्राइवर के गाल पर चोटें आई हैं। हालांकि, उनके अनुसार यह कोई बहुत बड़ा ब्लास्ट नहीं था, बल्कि एक छोटा सा धमाका था।
डीआईजी नानक सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि धमाके में न तो मालगाड़ी के इंजन को कोई गंभीर नुकसान पहुंचा है और न ही रेलवे ट्रैक को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस वैज्ञानिक तरीकों से मामले की जांच कर रही है और अन्य जांच एजेंसियों के साथ भी संपर्क में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel