पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार (01 अप्रैल 2026) को सेक्टर 37 ए स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ। जोरदार धमाके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौके से नीले रंग का ग्रेनेट बरामद किया गया।
हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन BKI के सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पंजाब में खालिस्तान स्थापित होगा और खालसा पंथ उचित जवाबी कार्रवाई करेगा।
यह वायरल वीडियो चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति द्वारा ग्रेनेड फेंकने का है।
आज सुबह यह घटना हुई।
वीडियो की उत्पत्ति अभी तक स्पष्ट नहीं है।
विस्फोट में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ।
विस्फोट के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।… pic.twitter.com/GsrJ9WvwyT
— One India News (@oneindianewscom) April 1, 2026
घटनास्थल पर CFSL, NIA, पंजाब पुलिस STF, क्राइम ब्रांच सहित राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रेनेड फेंकते और भागते हुए नजर आया। पुलिस ने आसपास के फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान हुई है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में लगातार हो रही घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतें माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पंजाब की एकता मजबूत है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel