बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूटीन चेकिंग की आड़ में एक साउथ कोरियन महिला के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार, 19 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। आरोपित एयरपोर्ट स्टाफ अफान अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
KIAL एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, अफान अहमद नाम का युवक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के रूप में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। जब पीड़ित महिला कोरिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुँची, उस दौरान टिकट और सुरक्षा जांच के समय अफान ने महिला के बैग से बीप की आवाज आने का बहाना बनाया और उसे अलग से चेक कराने के लिए कहा।
Bengaluru | KIAL Airport police says, "An incident of sexual harassment of a South Korean woman under the pretext of inspection has been reported at the Kempegowda International Airport, Bengaluru. An airport staffer named Affaann Ahmed has been arrested for sexually harassing a…
— ANI (@ANI) January 22, 2026
पुलिस का कहना है कि आरोपित महिला को चेकिंग के नाम पर पुरुषों के टॉयलेट में ले गया, जहाँ उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने तुरंत एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ से शिकायत की, जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने अफान अहमद को हिरासत में ले लिया।
केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel