उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में एक सख्त और स्पष्ट बयान देते हुए देशवासियों को सनातन धर्म के खिलाफ सक्रिय ताकतों से सावधान रहने की अपील की है। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच जारी तनातनी के बीच दिए गए इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा, “आज के समय में ऐसे बहुत से ‘कालनेमि’ सक्रिय हैं, जो धर्म का चोला पहनकर सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सनातन परंपरा को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी कोशिश को पहचानना और उसका विरोध करना समय की जरूरत है।
"ऐसे बहुत कालनेमि होंगे जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साज़िश रच रहे होंगे, हमे उनसे सतर्क रहना होगा" — योगी आदित्यनाथ#YogiAdityanath #yogi #Kalnemi #कालनेमि pic.twitter.com/FFAo8jhxSH
— Ravi Pratap Dubey 🇮🇳 (@ravipratapdubey) January 22, 2026
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने इशारों में कहा कि जो लोग धार्मिक पहचान का इस्तेमाल निजी या राजनीतिक स्वार्थ के लिए करते हैं, वे सनातन मूल्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं।
सीएम योगी का यह बयान हाल ही में प्रयागराज से जुड़ी घटनाओं और उन पर की गई टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में सामने आया है। राजनीतिक और धार्मिक हलकों में इस बयान को सनातन धर्म और राष्ट्रीय एकता के समर्थन में एक सख्त और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel