नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से जीएसटी सुधार (GST Reforms) लागू हो गए हैं। इसके तहत अब 99 फीसदी सामान 5 फीसदी स्लैब में आ गया है। इसका सीधा फायदा आम लोगों की जेब को मिल रहा है। दूध, ब्रेड, आटा-चावल और सब्जियाँ अब पहले से सस्ती हो गई हैं। उदाहरण के लिए, अमूल का 1 लीटर टोंड ट्रेटा पैक दूध 2 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं 450 एमएल का पैक 1 रुपए सस्ता हो गया है। पनीर, जिस पर पहले 12% जीएसटी लगता था, अब 200 ग्राम का पैकेट 80 रुपए में मिलने लगा है। इसी तरह 100 ग्राम अमूल मक्खन 4 रुपए सस्ता हो गया है और 1 लीटर अमूल घी अब 650 रुपए के बजाय 610 रुपए में मिल रहा है।
इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2025
मोदी सरकार ने 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया है। अब केवल 5% और 18% स्लैब ही रह गए हैं। इस फैसले से बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट और मिठाइयाँ भी सस्ती हो गई हैं। उदाहरण के तौर पर, 50 रुपए का चॉकलेट अब 44 रुपए में मिलेगा। इसी तरह 400 रुपए किलो मिलने वाले लड्डू पर पहले 72 रुपए टैक्स लगता था, लेकिन अब केवल 20 रुपए टैक्स लगेगा, जिससे मिठाइयाँ खरीदना और आसान हो जाएगा।
यह सुधार सिर्फ खाने-पीने की चीज़ों तक ही सीमित नहीं है। बच्चों के लिए पेंसिल, रबर, नोटबुक और किताबें भी सस्ती हो गई हैं। पहले इन पर 12% जीएसटी लगता था, लेकिन अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी इसका असर दिखाई देगा। बाइक से लेकर कार तक पर कम टैक्स का फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिससे गाड़ियों के बाजार में तेजी आ सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel