Gujarat सरकार राज्य में सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए तैयार किया गया बिल अब विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री Bhupendra Patel को दो दिन पहले कमेटी ने UCC का फाइनल ड्राफ्ट सौंपा था, जिसके आधार पर यह बिल तैयार किया गया। इसके बाद राज्य कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
सभी समुदायों पर एक समान कानून लागू
इस बिल के लागू होने के बाद शादी, तलाक, उत्तराधिकार और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान होंगे। इसका उद्देश्य कानून में समानता और पारदर्शिता लाना है।
| क्रम | कोई भी पुरुष इस महिला से शादी नहीं कर सकता | कोई भी महिला इस पुरुष से शादी नहीं कर सकती |
|---|---|---|
| 1 | माता | पिता |
| 2 | पिता की विधवा (सौतेली माँ) | माँ का पति (सौतेला पिता) |
| 3 | माँ की माँ | पिता के पिता |
| 4 | माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) | पिता की माँ के पति (सौतेले दादा) |
| 5 | माँ की माँ की माँ | पिता के पिता के पिता |
| 6 | माँ की माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) / पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा) | पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा) |
| 7 | माँ के पिता की माँ | पिता की माँ के पिता |
| 8 | माँ के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परनानी) | पिता की माँ की माँ के पति (सौतेले परदादा) |
| 9 | पिता की माँ | माँ के पिता |
| 10 | पिता के पिता की विधवा (सौतेली दादी) | माँ की माँ का पति (सौतेला दादा) |
| 11 | पिता की माँ की माँ | माँ के पिता के पिता |
| 12 | पिता की माँ के पिता की विधवा (सौतेली परदादी) | माँ के पिता की माँ के पति (परदादा) |
| 13 | पिता के पिता की माँ | माँ की माँ के पिता |
| 14 | पिता के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परदादी) | माँ की माँ की माँ के पति (परदादा) |
| 15 | पुत्री | पुत्र |
| 16 | बेटे की विधवा | बेटी का विधुर |
| 17 | बेटी की बेटी | बेटे का बेटा |
| 18 | बेटी के बेटे की विधवा | बेटे की बेटी का पति |
| 19 | बेटे की बेटी | बेटी का बेटा |
| 20 | बेटे के बेटे की विधवा | बेटी की बेटी का पति |
| 21 | बेटे के बेटे का बेटा | बेटी की बेटी की बेटी |
| 22 | बेटी की बेटी के बेटे की विधवा | बेटे के बेटे की बेटी का पति |
| 23 | बेटी के बेटे की बेटी | बेटे की बेटी का बेटा |
| 24 | बेटी के बेटे के बेटे की विधवा | बेटे की बेटी की बेटी का पति |
| 25 | बेटे की बेटी की बेटी | बेटी के बेटे का बेटा |
| 26 | बेटे की बेटी के बेटे की विधवा | बेटी के बेटे की बेटी का पति |
| 27 | बेटे के बेटे की बेटी | बेटी की बेटी का बेटा |
| 28 | बेटे के बेटे के बेटे की विधवा | बेटी की बेटी का पति |
| 29 | बहन | भाई |
| 30 | बहन की बेटी | भतीजा |
| 31 | भाई की बेटी | बहन का बेटा |
| 32 | माँ की बहन | माँ का भाई |
| 33 | पिता की बहन | पिता का भाई |
| 34 | पिता के भाई की बेटी | पिता के भाई का बेटा |
| 35 | पिता की बहन की बेटी | पिता की बहन का बेटा |
| 36 | माँ की बहन की बेटी | माँ की बहन का बेटा |
| 37 | माँ के भाई की बेटी | माँ के भाई का बेटा |
37 रिश्तों में शादी या निकाह पर कानूनी रोक
UCC ड्राफ्ट के अनुसार, 37 ऐसे रिश्तों की सूची तैयार की गई है जिनके बीच शादी या निकाह पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इसमें माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन, बेटे-बेटी, पोते-पोती और अन्य करीबी रिश्ते शामिल हैं।
ड्राफ्ट में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सूची दी गई है, लेकिन दोनों में करीब 37 रिश्तों को शामिल किया गया है, जिनमें विवाह करना कानूनन अपराध माना जाएगा।
खास बात यह है कि:
-
“विधवा” में तलाकशुदा पत्नी भी शामिल होगी
-
“पति” में तलाकशुदा पति भी शामिल होगा
विधानसभा में पेश होने के बाद बनेगा कानून
फिलहाल यह बिल ड्राफ्ट स्टेज में है। विधानसभा से पास होने और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून पूरे राज्य में लागू हो जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel