गुजरात के बारडोली में स्थित एक रंगाई कारखाने में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रोसेस लगातार जारी है।
#WATCH | Surat, Gujarat | Two workers died and around 15-20 others are injured after a fire broke out at a dyeing factory in Bardoli. The fire has been doused, and the cooling process is underway. Search and rescue operations are being carried out. pic.twitter.com/2UosolFFbR
— ANI (@ANI) September 1, 2025
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और खोजबीन का कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सभी मजदूरों का सही पता नहीं चल पाया है, इसलिए बचाव कार्य पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
#WATCH | Surat, Gujarat | District Fire Officer PB Gadhvi says, "Bardoli fire control room received a call about a fire that broke out at a dyeing mill near Kadodara. Multiple fire teams reached the spot. As per the manager and the primary information, around 15-20 people are… https://t.co/tgJI8FA0ip pic.twitter.com/nWiwOq2SBi
— ANI (@ANI) September 1, 2025
दमकल विभाग के अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। कई फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में दो शव बरामद हुए हैं और 15-20 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग अब पूरी तरह कंट्रोल में है और स्थिति सामान्य करने का काम चल रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel