भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए, जिसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की उपस्थिति में लंदन में हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर हैं।
#WATCH लंदन: भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।#IndiaUK #FTA #NarendraModi #KeirStarmer #LondonVisit #FreeTradeAgreement
[ Narendra Modi, Keir Starmer, London, Comprehensive Economic Agreement, bilateral trade ] pic.twitter.com/PyzAZKwmGD
— One India News (@oneindianewscom) July 24, 2025
यह समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं बल्कि साझा समृद्धि का एक विज़न है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के उपभोक्ताओं, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “कई वर्षों की मेहनत के बाद यह व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है। यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जिससे खास तौर पर हमारे किसानों, एमएसएमई, मछुआरों और युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि इस समझौते से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, जेम्स एंड ज्वेलरी, सी-फूड और इंजीनियरिंग गुड्स को ब्रिटेन में बेहतर बाजार मिलेगा।
Addressing the press meet with UK PM @Keir_Starmer. https://t.co/mHEk8Fz1Q7
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2025
ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने इस करार को यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता बताया और कहा कि इससे ब्रिटिश नागरिकों की आय बढ़ेगी, जीवन स्तर में सुधार होगा और भारतीय उत्पादों पर शुल्क कम होने से उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी सस्ती होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता ब्रिटेन के हर कोने में नौकरियों और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
A landmark deal with India means jobs, investment and growth here in the UK.
It creates thousands of British jobs, unlocks new opportunities for businesses and puts money in the pockets of working people.
That’s our Plan for Change in action. https://t.co/fU9Nx98Wht
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) July 24, 2025
यह समझौता भारत-यूके “विजन 2035” के तहत व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है, जो टेक्नोलॉजी, रक्षा, शिक्षा, जलवायु और जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगा। इसके तहत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
व्यापार समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर 99% टैक्स छूट दी जाएगी और ब्रिटिश उत्पादों पर 90% शुल्क में कटौती होगी। इससे भारतीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले ब्रिटिश उत्पाद जैसे कारें, सौंदर्य प्रसाधन, मेडिकल डिवाइसेस और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर सस्ते दामों में पहुंच संभव हो सकेगी। वहीं, ब्रिटिश उपभोक्ताओं के लिए भारतीय वस्तुएं खरीदना पहले से कहीं अधिक सस्ता और आसान हो जाएगा, खासकर कपड़े जैसे क्षेत्रों में।
Landed in London.
This visit will go a long way in advancing the economic partnership between our nations. The focus will be on furthering prosperity, growth and boosting job creation for our people.
A strong India-UK friendship is essential for global progress. pic.twitter.com/HWoXAE9dyp
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि यह समझौता देश के लिए एक बड़ी जीत है, जो हजारों नई नौकरियां पैदा करेगा, व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेगा और आर्थिक परिवर्तन के उनके एजेंडे को मजबूती देगा।