उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सक्रिय धर्मांतरण गैंग का खुलासा हुआ है। रामकोला पुलिस ने गैंग की मास्टरमाइंड जैरुन्निशा और उसके साथी अरमान अली, अरबाद और इकरामुल को गिरफ्तार किया है। गैंग ने 3 हिंदू नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उन्हें मुंबई में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।
जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत हिन्दू नाबालिग लड़कियों को सक्रिय संगठित गिरोह द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सहित 04 लोगों की हुई गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा की बाईट-👇 #uppolice pic.twitter.com/wE6bB5odEF
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) July 23, 2025
पुलिस के अनुसार, मामले में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर आरोपितों को दबोचा। टेकुआटार टोला खैरटवा के प्रेम मधेशिया ने अपनी 15 साल की नाबालिग को शादी का झाँसा देकर भगाने के आरोप में गाँव के ही अरमान के खिलाफ शिकायत की थी। इससे पहले पीड़ित रामचरित प्रसाद ने भी अपनी दो बेटी और उसकी सहेली के अपहरण मामले में इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार ने बताया कि धर्मांतरण का गैंग हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था। लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराता था। लड़कियों से रेप किया जाता था। फिर उन्हें मुंबई में जिस्मफरोशी के धंधे में लगा दिया जाता था।
उन्होंने आगे बताया कि रेस्क्यु की गई नाबालिग लड़कियों को मुंबई ले जाने वाले एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसके साथ गैंग के कनेक्शन और फंडिंग की भी जानकारी जुटाई जाएगी।