भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त किया। यह मुकाबला ऐतिहासिक इसलिए भी बन गया क्योंकि यह पहला मौका था जब भारत ने विदेशी धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जीता। इससे पहले भारत ने ऐसी 16 सीरीज खेली थीं, जिनमें से 6 में आखिरी टेस्ट हारा और 10 ड्रॉ रहे थे।
#INDvsENG | India beat England by 6 runs in the fifth Test of the Series, at The Oval, London.
The Anderson–Tendulkar Series ends with a tie (2-2) pic.twitter.com/e7mDG7lhPr
— ANI (@ANI) August 4, 2025
मैच की बात करें तो भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जवाब में इंग्लैंड की टीम 367 रनों पर सिमट गई। भारत की जीत में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। खासकर अंतिम दिन की शुरुआत में इन दोनों गेंदबाजों ने लगातार तीन विकेट चटकाकर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया।
हालांकि इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट और हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाए। ब्रूक ने सिर्फ 91 गेंदों में 111 रन बनाए जबकि रूट ने 110 रनों की पारी खेली। ओपनर बेन डकेट ने भी 54 रनों का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके।
India (224 & 396) beat England (247 & 367) by 6 runs on the fifth day of the Anderson-Tendulkar Series. The Series ends with a tie (2-2)
Yashasvi Jaiswal 118, Akash Deep 66; Mohammed Siraj (5/104), Prasidh Krishna (4/126)
(Pic: BCCI) https://t.co/jMuMMHcKcR pic.twitter.com/TcHsAhASiO
— ANI (@ANI) August 4, 2025
इससे पहले, पहली पारी में भारत केवल 224 रन ही बना पाया था, जिसमें करुण नायर के 57 रन ही उल्लेखनीय रहे। जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त हासिल की थी। हालांकि भारत ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की।
दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 118 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि नाइटवॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप ने 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी 53-53 रन बनाकर टीम को 396 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
इस तरह कुल बढ़त 373 रन की हुई और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य मिला। आखिरी दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं सके और अंततः भारत ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया, जो कि एक बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक जीत रही।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel