भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण की सबसे खास बात यह रही कि मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से इस परीक्षण की जानकारी साझा करते हुए इसका वीडियो भी जारी किया।
India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail based Mobile launcher system. This next generation missile is designed to cover a range up to 2000 km and is equipped with various advanced features.
The first-of-its-kind launch… pic.twitter.com/00GpGSNOeE
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 25, 2025
रक्षा मंत्री ने बताया कि यह प्रक्षेपण अपनी तरह का पहला परीक्षण है, जिसमें विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। यह लॉन्चर बिना किसी पूर्व शर्त के देश के रेल नेटवर्क पर चल सकता है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता को पूरे देश में गतिशीलता मिलती है और कम समय में कम विजिबिलिटी के साथ मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता प्राप्त होती है। इस सफलता के लिए राजनाथ सिंह ने DRDO, सामरिक बल कमान (SFC) और सशस्त्र बलों को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि ने भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल कर दिया है, जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है।
अग्नि-प्राइम मिसाइल नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है और यह आधुनिक तकनीकों से लैस है। इसे DRDO ने डिजाइन और विकसित किया है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और उच्च स्तरीय सटीकता के साथ मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करने की क्षमता रखती है।
भारत पहले से ही अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक की मिसाइलों से लैस है। इनमें अग्नि-1 से लेकर अग्नि-4 तक की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है, जबकि अग्नि-5 की रेंज 5,000 किलोमीटर तक जाती है। अग्नि-5 की जद में चीन का सुदूर उत्तर क्षेत्र और यूरोप के कुछ इलाके सहित पूरा एशिया आता है। ऐसे में अग्नि-प्राइम का यह सफल परीक्षण भारत की सामरिक ताकत को और भी मजबूत बनाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel