विदेश मंत्रालय ने H1B वीज़ा से जुड़ी समस्याओं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार को बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से शिकायतें मिली हैं, जिनमें वीज़ा अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि वीज़ा से जुड़े मामले किसी भी देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार ने अपनी चिंताओं को अमेरिकी पक्ष के सामने मजबूती से रखा है। ये मुद्दे नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी दोनों स्तरों पर अमेरिका के समक्ष उठाए गए हैं।
#WATCH | Delhi: On H1B Visa, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The government of India has received several representations from Indian nationals who are facing problems with their rescheduling of their visa appointments. Visa related issues pertain to the Sovereign Domain… pic.twitter.com/d7N4a7qy9k
— ANI (@ANI) December 26, 2025
उन्होंने बताया कि कई भारतीय नागरिक लंबे समय से इस प्रक्रिया में फंसे हुए हैं, जिससे न सिर्फ उनके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार इन समस्याओं को कम करने के लिए अमेरिकी प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रही है, ताकि भारतीयों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
वहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि वहां अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ लगातार दुश्मनी की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की।
#WATCH | Delhi | On Bangladesh, MEA Spox Randhir Jaiswal says," The unremitting hostility against minorities in Bangladesh is a matter of great concern. We condemn the recent killing of a Hindu youth in Bangladesh and expect that the perpetrators of the crime will be brought to… pic.twitter.com/UbacgqSskh
— ANI (@ANI) December 26, 2025
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी तथा दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर है और इस मुद्दे पर करीबी नजर बनाए हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel