पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने संतों और साधुओं के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के उप उच्चायोग तक मार्च निकाला। यह मार्च कोलकाता में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और समर्थक शामिल हुए।
मार्च के दौरान सुवेंदु अधिकारी और संतों का समूह बांग्लादेश के उप उच्चायोग परिसर में प्रवेश कर अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित हिंसा और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और इस पर गंभीर चिंता जताई।
https://twitter.com/ANI/status/2004507647371038821
इसके बाद सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में संतों का समूह बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर धरने पर बैठ गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की मांग की।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और भारत सरकार को इस विषय में कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं रुकती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel