विदेशी सेहतमंद फल अब सुपरमार्केट में बहुतायत में मिल रहा है और फ्यूज़न बिरयानी, लड्डू और लस्सी की रेसिपी में शामिल होकर तेजी से भारत का नया सुपरफ्रूट बनता चला जा रहा है।
इसबी बढ़ती लोकप्रियता को आँकड़े प्रमाणित करते हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटैलिजेंस एंड स्टेटिस्टिक्स (डीजीसीआईएस) के मुताबिक भारत में क्रेनबेरी का आयात पिछले दो वित्तवर्षों में 52.28 प्रतिशत बढ़ा, और वित्तवर्ष 2021-22 में 2080 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्तवर्ष 2023-24 में 3166 मीट्रिक टन तक पहुँच गया। अमेरिका की क्रेनबेरी में यह वृद्धि और भी ज्यादा है। इसका निर्यात समान अवधि में 61.85 प्रतिशत बढ़ा। इसलिए भारत में क्रेनबेरी के बढ़ते आयात में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका दे रहा है।
इस वृद्धि में द क्रेनबेरी इंस्टीट्यूट द्वारा केंद्रित और रणनीतिक बढ़ावे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह संस्था विश्व में अमेरिकी क्रेनबेरी उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करती है। इस संस्था ने व्यापारिक सहयोग, फूड फेस्टिवल, इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी और शेफ्स द्वारा इनोवेशंस की मदद से एक गतिशील दृष्टिकोण अपनाया और क्रेनबेरी को कभी-कभी लिए जाने वाले फल की जगह दैनिक उपयोग के एक महत्वपूर्ण आहार के रूप में स्थापित किया।
श्री सुमित सरन, इन-कंट्री मार्केटिंग रिप्रेज़ेंटेटिव, द क्रेनबेरी इंस्टीट्यूट ने कहा, ‘‘भारत अमेरिका की क्रेनबेरी के लिए एक विकासशील बाजार है। भारत में ड्राईड क्रेनबेरी और क्रेनबेरी ज्यूस की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है क्योंकि भारतीय ग्राहकों को इस बेहतरीन फल के फायदे पता चल रहे हैं। ड्राईड क्रेनबेरी को किसी भी समय स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। यह कई पश्चिमी और एथनिक व्यंजनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमेरिका की क्रेनबेरी रिटेल ड्राई फ्रूट विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।
मुख्यतः मूत्रनली को आराम देने के लिए स्वास्थ्य पर केंद्रित फल के रूप में इस्तेमाल होने वाली क्रेनबेरी ने आज मुख्य आहार में अपनी जगह बना ली है। एंटीऑक्सीडेंट, आँतों के लिए फायदेमंद फाईबर और हृदय के लिए लाभकारी पॉलिफेनोल्स के बढ़ते क्लिनिकल प्रमाणों के साथ क्रेनबेरी आहार के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में सामने आई हैं, जो गतिशील और स्वास्थ्य पर केंद्रित भारतीय जीवनशैली के लिए आहार में एक शक्तिशाली सप्लीमेंट का काम करती हैं। इसलिए इंडियन एक्सप्रेस ने बिल्कुल उपयुक्त लिखा है कि क्रेनबेरी एक आयातित फल की जगह आज एक सुपरफ्रूट बन चुका है।’’
लेकिन क्रेनबेरी की लोकप्रियता केवल इसके पोषक गुणों के कारण नहीं बढ़ी है। यह फल भारतीय स्वाद के अनुरूप आसानी से अनुकूलित भी हो जाता है। बेरी का खट्टा-मीठा स्वाद क्रेनबेरी कोकोनट लड्डू से लेकर क्रेनबेरी मुरब्बा तक हर चीज में अपनी जगह बना रहा है। दक्षिण भारत में पुलिहोरा में इमली की जगह क्रेनबेरी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इसे एक अच्छा रंग और अनोखा खट्ठा-मीठा स्वाद मिलता है। उत्तर भारत में पनीर टिक्की में क्रेनबेरी नया स्वाद जोड़ रहे हैं। यहाँ तक कि त्योहारों के व्यंजनों में भी क्रेनबेरी पारंपरिक मिठाईयों को एक अनोखा ट्विस्ट प्रदान कर रहे हैं।
स्वाद की प्रोफेशनल दुनिया में भी क्रेनबेरी ने अपनी जगह बना ली है। सेलिब्रिटी शेफ मनीष मेहरोत्रा क्रेनबेरी से क्रेनबेरी भेल पूरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बना रहे हैं। वो इस फल से मिलने वाले ‘‘खट्टेपन, कुरकुरेपन, और रंग’’ के लिए इसकी बहुत तारीफ करते हैं। भारत में बेहतरीन रेस्टोरैंट और प्रीमियम केटरर्स अपनी रचनात्मक फ्यूज़न डिशेज़ में क्रेनबेरी का उपयोग कर रहे हैं। क्रेनबेरी मेन्यू और लिमिटेड-एडिशन डेज़र्ट्स में अपनी जगह बनाकर मौमसी फूड इवेंट्स में काफी अधिक दिखाई देने लगा है।
इस विकास में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका रही है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टिकटॉक पर हजारों रील्स और पोस्ट्स में #CranberryLife दिखाई दे रहा है। इन्फ्लुएंसर क्रेनबेरी कॉकटेल से लेकर खाने के लिए तैयार बिरयानी तक हर चीज में क्रेनबेरी का उपयोग दिखा रहे हैं। न्यूट्रिशनिस्ट आसानी से समझे जाने वाले फॉर्मेट में उनके फायदों के बारे में बता रहे हैं। ये विज़्युअल और पूरे समुदाय पर आधारित दृष्टिकोण क्रेनबेरी को भारत के विकसित होते हुए फूड के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में मदद कर रहे हैं।
मिलेनियल्स और जेन ज़ी ग्राहकों के बीच यह परिवर्तन और भी गहरा है। वो पोषक तत्वों से भरपूर और स्वच्छ लेबल की सामग्री चाहते हैं। शहरी रसोईयों में चिया सीड्स और किनोआ के साथ ड्राईड क्रेनबेरी भी स्मूदी, प्रोटीन ओट्स और ट्रेल मिक्स में दिखाई देने लगा है। कोहेरेंट मार्केट इनसाईट्स के आँकड़ों के अनुसार भारत में ड्राईड क्रेनबेरी का बाजार 2025 से 2032 के बीच 10 से 15 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे ट्रेंड की सायकल के अलावा इस फल की स्थायी रूप से बने रहने शक्ति का संकेत मिलता है।
गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच क्रेनबेरी भारतीय परिवारों में एक ताजगी देने वाला विकल्प भी बन गया है। क्रेनबेरी चटनी, क्रेनबेरी लस्सी और क्रेनबेरी सैलड जैसी रेसिपी सेहत और स्वाद के साथ ठंडक और खट्टा मीठा स्वाद भी प्रदान कर रही हैं।
क्रेनबेरी में पोषण भरपूर है। ये रसोई में अत्यधिक उपयोगिता रखती हैं, और इनके बारे में ग्राहकों की जागरुकता बढ़ रही है। इसलिए अब ये कोई विदेशी फल नहीं रह गए हैं। क्रेनबेरी इंस्टीट्यूट के रणनीतिक प्रमोशन और भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत मांग के साथ ये बेरी भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। क्रेनबेरी केवल एक ट्रेंड नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय स्वाद और सेहत के लिए उपयोगी वैश्विक सामग्री कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।
Report – Charu Jain (CloutCraft PR)