भारत ने पाकिस्तान के युद्ध भड़काने वाले बयानों और सिंधु जल समझौते को लेकर दिए गए तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) के फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के बयानों पर उसे लताड़ने के साथ ही भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा और रणनीतिक साझेदारी की भी बात की। बता दें कि एक तरफ जहां पाकिस्तान की तरफ से लगातार भड़काने वाले बयान दिए जा रहे हैं, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।
भारत ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकियों पर कड़ा जवाब दिया।
भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि किसी भी दुस्साहस का दर्दनाक परिणाम भुगतना होगा, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर में देखा गया।#IndiaPakistan… pic.twitter.com/FRIH3lRDRB
— One India News (@oneindianewscom) August 14, 2025
‘किसी भी दुस्साहस का नतीजा दर्दनाक होगा’
जयसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व द्वारा भारत के खिलाफ युद्ध भड़काने वाले बयान उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि यह उनकी नाकामियों को छुपाने की कोशिश है। जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा, ‘हम पाकिस्तान को सलाह देते हैं कि वह अपनी बयानबाजी में संयम बरते। किसी भी तरह के दुस्साहस का नतीजा दर्दनाक होगा।’
Weekly Media Briefing by the Official Spokesperson (August 14, 2025)
https://t.co/gw7TtZoE2f
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 14, 2025
सिंधु जल समझौते पर भारत का बड़ा बयान
सिंधु जल समझौते को लेकर तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया। जयसवाल ने कहा, ‘भारत ने इस तथाकथित कोर्ट की वैधता, अधिकारिता या सक्षमता को कभी स्वीकार नहीं किया। इसके फैसले का कोई कानूनी आधार नहीं है और यह भारत के जल उपयोग के अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं डालता।’ उन्होंने यह भी दोहराया कि 27 जून 2025 को भारत सरकार ने एक संप्रभु निर्णय के तहत इस संधि को सस्पेंड कर दिया था। यह फैसला पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद, खासकर पहलगाम हमले के जवाब में लिया गया था।
#WATCH | Delhi | On a question by ANI regarding the award by the Court of Arbitration under the Indus Water Treaty, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "India has never accepted the legality, legitimacy, or competence of the so-called Court of Arbitration. Its pronouncements… pic.twitter.com/cx8zdrAtYN
— ANI (@ANI) August 14, 2025
भारत-अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर
विदेश मंत्रालय ने भारत और अमेरिका के बीच गहरे रणनीतिक रिश्तों पर भी प्रकाश डाला। जयसवाल ने कहा, ‘भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन-जन के रिश्तों पर टिकी है। यह रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन हमारा फोकस आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रिश्ते को आगे बढ़ाने पर है।’
#WATCH | Delhi | On the India–U.S. partnership, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The United States and India share a comprehensive global strategic partnership anchored in shared interests, democratic values and robust people-to-people ties. This partnership has weathered… pic.twitter.com/CvB0FPY5YT
— ANI (@ANI) August 14, 2025
अलास्का में होगा भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्याभ्यास
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए इस महीने कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। जयसवाल ने बताया कि अगस्त के मध्य में अमेरिका की एक डिफेंस पॉलिसी टीम भारत का दौरा करेगी। इसके अलावा, 21वां संयुक्त सैन्य अभ्यास इस महीने अलास्का में होगा। दोनों देश इस महीने के अंत में 2+2 इंटरसेशनल मीटिंग भी आयोजित करने जा रहे हैं। जयसवाल ने कहा, ‘रक्षा सहयोग हमारे द्विपक्षीय रिश्तों का एक अहम स्तंभ है, जो सभी क्षेत्रों में मजबूत हुआ है।’
#WATCH | Delhi | On India-US Defence ties, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The India-U.S. defence partnership, underpinned by foundational defence agreements, is an important pillar of the bilateral partnership. This robust cooperation has strengthened across all domains.… pic.twitter.com/6UCfmpQDv0
— ANI (@ANI) August 14, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel