मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Saudi Arabia के Al-Kharj शहर में एक रिहायशी इमारत पर कथित तौर पर Iran की ओर से बमबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
भारत के लिए राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है, हालांकि एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
इस घटना को लेकर Embassy of India in Riyadh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया।
It is a matter of relief that there has been no Indian fatality in the unfortunate incident at Al Kharj yesterday evening.
The Embassy has been in touch with the concerned Saudi authorities regarding this issue.
Counsellor (CW) Shri Y. Sabir visited Al Kharj last night and met… https://t.co/R9syP1qW1G
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) March 8, 2026
दूतावास ने कहा कि घायल भारतीय नागरिक का इलाज अल-खरज के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है और दूतावास लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है।
दूतावास के काउंसलर (CW) Y Sabir ने अल-खरज पहुंचकर घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात भी की।
दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
General Directorate of Civil Defense के अनुसार यह प्रोजेक्टाइल अल-खरज गवर्नरेट के एक रिहायशी इलाके में गिरा।
इस घटना में दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव का असर
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब United States, Israel और Iran के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस संघर्ष का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ रहा है और तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
ट्रंप का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि अगर इससे ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया जा सकता है तो तेल की कीमतों में अल्पकालिक बढ़ोतरी स्वीकार्य है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि सुरक्षा और शांति के लिए तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी बहुत छोटी कीमत है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel