Iran और Pakistan की सीमा पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी संगठन Jaish al-Adl के आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये आतंकी पाकिस्तान सीमा के रास्ते रास्क इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी Tasnim News Agency के मुताबिक, IRGC ने जैश अल-जुल्म के ऑपरेशनल नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। हालांकि, मारे गए आतंकियों की राष्ट्रीयता को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह आतंकी संगठन लंबे समय से ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में सक्रिय रहा है और ईरान के भीतर कई बड़े हमलों को अंजाम देता रहा है।
इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इससे पहले भी इस संगठन की गतिविधियों के चलते ईरान और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ चुकी है।
फिलहाल स्थिति पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं और सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel