मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में बहरीन स्थित Amazon Web Services (AWS) के क्लाउड ऑपरेशन पर हमला किया गया, जिससे कंपनी के सिस्टम को नुकसान पहुंचा है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Bahrain Ministry of Interior ने इस हमले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, यह हमला बहरीन की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Batelco के मुख्यालय पर किया गया, जहां से AWS का सिस्टम संचालित होता है।
हमले के कारण इमारत में आग लग गई, हालांकि कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के चलते क्लाउड ऑपरेशन्स प्रभावित हुए और क्षेत्र में तकनीकी सेवाएं बाधित हो गईं।
यह पहली बार है जब ईरान ने किसी अमेरिकी टेक कंपनी को सीधे निशाना बनाया है। हमले के बाद बहरीन और आसपास के देशों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई डिजिटल सेवाएं अचानक ठप पड़ गईं।
इससे पहले Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि मिडिल ईस्ट में सक्रिय अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमले किए जाएंगे, क्योंकि वे युद्ध में अमेरिका की मदद कर रही हैं।
हमले के बाद बहरीन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नुकसान और संभावित हताहतों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
वहीं Amazon ने संभावित खतरों को देखते हुए अपने डेटा सेंटर्स को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कंपनी का मानना है कि क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष का उसके ऑपरेशन्स पर गंभीर असर पड़ सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel