मामूली घटना से बड़ा विवाद
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मामूली घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। आजम नगर इलाके में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान उनकी गेंद गलती से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे एक पोस्टर पर लग गई। इस बात को लेकर मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मामला कहासुनी और विवाद तक पहुँच गया। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत कराया।
पुलिस की कार्रवाई और समझौता
फिलहाल, दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जाँच कर रही है और इलाके में किसी भी उपद्रव को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो चुका है।
तुष्टिकरण और आरोप
हिंदू पक्ष की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब भी मुस्लिम समुदाय अपना कोई पर्व मनाता है, तो हिंदू हमेशा सहयोग करते हैं। लेकिन होली, दिवाली या नवरात्रि के समय मुस्लिम पक्ष के कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। महिलाओं का साफ आरोप है कि पोस्टर विवाद उसी का हिस्सा था। उनके अनुसार, बच्चों की गेंद लगने को बहाना बनाकर दंगा-फसाद की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इतनी छोटी सी बात पर इतना बड़ा विवाद खड़ा करना सही नहीं था। कोतवाली थाना इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि गेंद लगने से महिलाओं में विवाद हुआ था और मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के कारण मामला बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति स्थापित कर दी है।
प्रदर्शन का ऐलान और प्रशासन की सख्ती
तनावपूर्ण माहौल के बीच, IMC प्रमुख मौलाना तौकीर ने जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। इससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन अब हालात पर कड़ी निगरानी रख रहा है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel