बरेली में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, पुलिस का खुलासा
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने “आई लव मोहम्मद” का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा की पूरी प्लानिंग करीब पाँच दिन पहले से की जा रही थी। सुनियोजित तरीके से प्रदर्शन को हिंसक रूप देने की कोशिश की गई।
#WATCH | बरेली, उत्तर प्रदेश: बरेली रेंज IG अजय साहनी ने बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विरोध प्रदर्शन पर कहा, "आज जुमे की नमाज थी। धार्मिक प्रतिनिधियों से लगातार वार्ता की जा रही थी। आज सुबह से ही मैं, SSP और अन्य प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में मौजूद थे। हमने लोगों से शांतिपूर्वक नमाज… pic.twitter.com/nLWRW5qeMg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
NSA के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है। जिन लोगों ने हिंसा को अंजाम दिया या उसे आयोजित करने में भूमिका निभाई, उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संदिग्धों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है और जिन क्षेत्रों में हिंसा हुई, वहाँ से सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस पर पथराव और फायरिंग
घटना से पहले पुलिस ने धार्मिक अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस के अनुसार लगभग 90-95 प्रतिशत लोग नमाज अदा करने के बाद शांतिपूर्वक चले गए। लेकिन इसके बाद अचानक कुछ असामाजिक तत्व मौके पर पहुंचे और उन्होंने पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने पूरी घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। हिंसा में पुलिस के 10 जवान घायल हुए, जिनका इलाज कराया जा रहा है।
पूर्व-नियोजित साजिश के संकेत
जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह हिंसा किसी आकस्मिक विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि पूर्व-नियोजित साजिश थी। उपद्रवियों ने पहले से तैयारी कर रखी थी और जैसे ही मौका मिला, उन्होंने हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस टीम तेजी से आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel