प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश की गई 20 सूत्रीय योजना मिडिल ईस्ट समेत गाजा पट्टी में लंबे समय तक स्थायी शांति लाने की क्षमता रखती है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह पहल न सिर्फ फिलिस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए शांति, सुरक्षा और विकास का व्यावहारिक मार्ग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित पक्ष इस योजना का समर्थन करेंगे और संघर्ष समाप्ति की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे।
We welcome President Donald J. Trump’s announcement of a comprehensive plan to end the Gaza conflict. It provides a viable pathway to long term and sustainable peace, security and development for the Palestinian and Israeli people, as also for the larger West Asian region. We…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
सोमवार (29 सितंबर 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मिलकर इस योजना की घोषणा की। योजना में गाजा में तत्काल संघर्षविराम, 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों की रिहाई, हमास को पूर्ण रूप से शस्त्रविहीन करने और गाजा में एक स्वायत्त शासी निकाय स्थापित करने का खाका शामिल है। इजरायल इस पर सहमत हो चुका है और नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ मिलकर इसे लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है।
हालाँकि, हमास ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति अभी तक नहीं दी है। योजना में गाजा से इजरायली सैनिकों की योजनाबद्ध वापसी, कुछ फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा प्रशासन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निकाय गठित करने का भी उल्लेख है। इस निकाय का नेतृत्व ट्रंप की अगुवाई में होगा और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियाँ शामिल होंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel