जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में भीषण आग लगने की घटना ने पूरे राजस्थान को दहला दिया है। इस हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक मोडिफाइड बस थी, जिसकी बॉडी में एक्स्ट्रा क्लोथिंग और फाइबर लगाया गया था। ये दोनों ही सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील होती हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई।
जैसलमेर में हुए बस हादसे की घटना अत्यंत दुखद है। मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ… pic.twitter.com/WpNZvj21ul
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 14, 2025
सूत्रों के मुताबिक, बस की डिग्गी में पटाखे रखे होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस में कोई अतिरिक्त दरवाजा नहीं था, और मुख्य दरवाजा आग लगने के बाद नहीं खुल पाया। यही यात्रियों के लिए सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुई। कुछ लोग खिड़कियाँ तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी अंदर ही फँस गए।
#WATCH | Jodhpur | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma arrives at the Mahatma Gandhi Hospital to meet the injured in the Jaisalmer bus fire incident.
Twenty people have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/24rYVuAQYt
— ANI (@ANI) October 14, 2025
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड लगभग 50 मिनट बाद मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहतकर्मियों ने जेसीबी की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद जैसलमेर में बर्न आईसीयू न होने के कारण घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर भेजा गया।
Distressed by the loss of lives due to a mishap in Jaisalmer, Rajasthan. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of…
— PMO India (@PMOIndia) October 14, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर हुआ, जब बस के पिछले हिस्से से धुआँ उठता देखा गया। चालक ने बस को सड़क किनारे रोका, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग, राहगीर और सेना के जवान मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य में जुट गए।
घायलों को जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 16 यात्रियों को जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। पोकरण से भाजपा विधायक प्रताप पुरी ने बताया कि बस में 19 लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि एक यात्री ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
यह हादसा बस के जैसलमेर से रवाना होने के महज 10 मिनट बाद हुआ। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत जैसलमेर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही तत्काल चिकित्सा सुविधाएँ और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
जोधपुर में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। चिकित्सकों से उनके उपचार की स्थिति की जानकारी लेकर हर संभव चिकित्सा सहायता एवं सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी घायलों… pic.twitter.com/ScSaamoPM7
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 14, 2025
यह हादसा न केवल सुरक्षा मानकों की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि ऐसी मोडिफाइड बसों को सड़कों पर चलने की अनुमति कैसे दी जाती है।