कश्मीर के गांदरबल जिले के अराहमा इलाके में मंगलवार से शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकवादी को ढेर किया गया है, जबकि 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है।
भारतीय सेना के अनुसार, 31 मार्च की रात को रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने सामरिक घेराबंदी को फिर से व्यवस्थित किया। आतंकियों की फायरिंग का सटीक जवाब देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया गया।
#WATCH | J&K: A joint operation by the Police, Army, and CRPF is currently underway in the Arhama forest area of Ganderbal. One terrorist eliminated.
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/pilaVKkhYs
— ANI (@ANI) April 1, 2026
यह ऑपरेशन भारतीय सेना की 2 असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईजी कश्मीर खुद मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
बुधवार सुबह फिर से फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
अराहमा में मुठभेड़ के दौरान अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबलों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पूरे इलाके को आतंकियों से मुक्त किए बिना ऑपरेशन समाप्त नहीं किया जाएगा। घटनास्थल के आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है ताकि आतंकी भाग न सकें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel