इराक की राजधानी बगदाद से एक गंभीर घटना सामने आई है। अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार शैली किटल्सन (Shelly Kittleson) को मंगलवार (31 मार्च 2026) शाम बगदाद होटल के पास अल-सादून स्ट्रीट पर अपहरण कर लिया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने किटल्सन को सड़क किनारे निशाना बनाया और जबरन गाड़ी में खींचकर फरार हो गए। इराकी सुरक्षा बलों ने तुरंत पीछा किया, जिसके दौरान आरोपितों की एक गाड़ी पलट गई और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, शैली किटल्सन की लोकेशन अभी भी अज्ञात है।
مشاهد خاصة للعربية للحظة اختطاف صحفية أميركية في بغداد
قناة العربية pic.twitter.com/ENP48yLRWq
— العربية عاجل (@AlArabiya_Brk) March 31, 2026
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध का संबंध ईरान समर्थित मिलिशिया संगठन कताइब हिज्बुल्लाह से बताया जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के असिस्टेंट सेक्रेटरी डिलन जॉनसन ने अपहरण की पुष्टि की और बताया कि FBI समेत अन्य एजेंसियाँ इराकी प्रशासन के साथ मिलकर उनकी जल्द रिहाई के प्रयास कर रही हैं।
शैली किटल्सन कौन हैं?
शैली किटल्सन एक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं। उन्होंने इराक, अफगानिस्तान और मिडिल ईस्ट के कई संघर्ष क्षेत्रों की रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्ट्स अल-मॉनिटर, बीबीसी, फॉरेन पॉलिसी, पॉलिटिको और न्यू लाइंस मैगजीन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में वह अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव और उसके जमीनी असर को कवर करने इराक में मौजूद थीं।
यह घटना इराक में काम कर रहे विदेशी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर देती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel