भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है। इस फैसले की पुष्टि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बातचीत में कहा। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मुस्तफ़िज़ुर रहमान अब आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।
दरअसल, बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की दुखद हत्या के बाद यह मुद्दा भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया था। इस घटना ने सीमा पार भावनाओं में तनाव पैदा कर दिया, जिसके बाद मुस्तफ़िज़ुर रहमान की आईपीएल में भागीदारी को लेकर बहस तेज हो गई। अब सामने आया है कि BCCI ने इस पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए KKR को उन्हें रिलीज़ करने के लिए कहा है।
#WATCH | गुवाहाटी | बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हाल के घटनाक्रमों के चलते बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वे अपनी टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दें।
बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर वे कोई रिप्लेसमेंट… pic.twitter.com/QerzNuMAl9
— One India News (@oneindianewscom) January 3, 2026
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल ही में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए BCCI ने KKR फ्रेंचाइज़ी को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर KKR किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करता है, तो बोर्ड उसे इसकी अनुमति देगा।
मुस्तफ़िज़ुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज़ गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं और दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना करियर 2016 में शुरू किया था और अब तक सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
आईपीएल में मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने अब तक 60 मैचों में 65 विकेट अपने नाम किए हैं। हाल ही में हुए आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था, लेकिन अब BCCI के निर्देश के बाद वे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रहेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel