Kullu में रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब एक महिला अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस थाने की छत पर चढ़ गई। इस दौरान घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पति की गिरफ्तारी से नाराज पत्नी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने विकास बोध नामक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था। पति की गिरफ्तारी से नाराज उसकी पत्नी रितु थाने पहुंची और हंगामा करने लगी।
इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर सीधे थाने की छत पर चढ़ गई और पति की रिहाई की मांग करने लगी।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसा
महिला को छत पर चढ़ा देख पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही, लेकिन महिला अपनी मांग पर अड़ी रही। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह अचानक दूसरी मंजिल की बालकनी में गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं।
अस्पताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
घटना के बाद महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि महिला नशे की हालत में थी।
हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार उसे कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं आई है, लेकिन एहतियात के तौर पर CT स्कैन की सलाह दी गई है।
वायरल हुआ वीडियो, जांच जारी
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कानूनी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel