अमेरिका के New York स्थित LaGuardia Airport पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब Air Canada Express का एक विमान रनवे पर खड़े ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
FAA ने जारी किया ग्राउंड स्टॉप
हादसे के बाद Federal Aviation Administration (FAA) ने बड़ा फैसला लेते हुए एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए “ग्राउंड स्टॉप” जारी कर दिया।
इसका मतलब है कि सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर फायर ट्रक से विमान टकरा गया है.
एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान, जिसमें करीब 100 यात्री सवार थे, रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया.
ट्रक में 5 आपातकालीन कर्मी भी मौजूद थे. 5 की हालत गंभीर है.#LaGuardiaCrash… pic.twitter.com/4LM0Ff7mgt
— One India News (@oneindianewscom) March 23, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद करने पर भी विचार किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में कई घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद चलाए गए बचाव अभियान में 4 फायर फाइटर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम तेजी से किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में देखा गया कि विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठ गया था और यात्री इमरजेंसी तरीके से बाहर निकलते नजर आए।
हादसे की जांच जारी
हालांकि, Federal Aviation Administration ने अभी तक हादसे के कारण और नुकसान के स्तर को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel