उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता यदुनंदन लाल राजपूत (वर्मा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई पुलिस ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया।
#UPPolice
थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली अभद्र, अश्लील एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।#HardoiPolice https://t.co/sdOynYzcLF pic.twitter.com/EnGpst0AUw
— Hardoi Police (@hardoipolice) March 27, 2026
पुलिस द्वारा जारी वीडियो में यदुनंदन लाल को रात के समय पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। हरदोई पुलिस ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र, अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है।
यह पूरा विवाद हरदोई के सांडी क्षेत्र के अंटवा खेरवा गांव में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। आरोप है कि मंच से भाषण देते हुए यदुनंदन लाल ने भगवान श्रीराम और उनकी माता कौशल्या के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
भयावह 🔥
गिरफ्तारी तक रिट्वीट जरुरी।
यह वीडियो सुनकर आपके कानों से रक्तस्राव होने लगेगा।
भगवान राम के लिए इतनी अभद्र टिप्पणी आज राम नवमी के दिन करने वाला यह सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा है।
यह हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा गांव का रहने वाला है इसका पिछवाड़ा लाल होना… pic.twitter.com/mM2J0bbYGh
— Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) March 27, 2026
जैसे ही इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हरदोई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों का आक्रोश बढ़ गया। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel