पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और पुरुलिया जिलों में रामनवमी के पावन अवसर पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार (27 मार्च 2026) शाम रामनवमी शोभायात्राओं के दौरान उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी किए जाने से कई लोग घायल हो गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। DIG अजीत सिंह यादव ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
शोभायात्रा बनी निशाना
मुर्शिदाबाद के जंगीपुर इलाके में रामनवमी शोभायात्रा जैसे ही मैकेंजी पार्क से निकलकर फुलतला मोड़ पहुँची, तभी उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और शोभायात्रा को रोकने के उद्देश्य से किया गया।
পশ্চিমবঙ্গে পবিত্র রাম নবমীর দিনে সনাতনীদের পবিত্র গৈরিক ধ্বজ উত্তোলন কি অপরাধ?
মুর্শিদাবাদের জঙ্গীপুরে ফুলতলা মোড়ে সনাতনীদের দ্বারা উত্তোলিত গৈরিক ধ্বজকে অবজ্ঞার সঙ্গে নামিয়ে এইভাবে ছুঁড়ে ফেলা পবিত্র গৈরিক ধ্বজের অপমান, সনাতন ধর্মের অপমান ও সনাতনীদের ভাবাবেগে সরাসরি আঘাত… pic.twitter.com/mYLVxynL8c
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) March 27, 2026
इसी तरह पुरुलिया के पारा क्षेत्र से भी हिंसा की खबरें सामने आईं, जहां शांतिपूर्ण तरीके से निकल रही रैली को निशाना बनाया गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
भगवा ध्वज के अपमान का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और विपक्षी नेताओं के दावों के मुताबिक, उपद्रवियों ने भगवा ध्वज को नीचे खींचकर अपमानजनक तरीके से फेंक दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला है।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तुष्टीकरण की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या राज्य में भगवा ध्वज फहराना भी अपराध हो गया है।
फिलहाल, मुर्शिदाबाद और पुरुलिया में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel