राजकोट में 32 वर्षीय दलित युवक भावेश वनवी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों रवि, सागर और गोपाल जोगराणा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हमीर जोगराणा अभी फरार है।
शिकायत बनी हत्या की वजह
जानकारी के मुताबिक, भावेश वनवी ने हमीर जोगराणा की गन्ने के रस की मशीन के खिलाफ नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में 15 मार्च की रात आरोपियों ने भावेश का अपहरण कर लिया और उस पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और धारदार हथियारों से उसके सिर और हाथों पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल के बाहर हंगामा
भावेश की मौत के बाद दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल के बाहर तनाव और हंगामा देखने को मिला।
पुलिस की कार्रवाई
स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हत्या (BNS) और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस फिलहाल फरार मुख्य आरोपी हमीर जोगराणा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel