गुजरात विधानसभा में आज बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात ईमेल में दावा किया गया कि विधानसभा समेत राज्य के कई अहम स्थानों पर बम लगाए गए हैं।
धमकी ऐसे समय आई है जब कल से चैत्री नवरात्रि का पवित्र त्योहार शुरू होने जा रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
मीटिंग से पहले रोकी गई कार्यवाही
सुबह 9 बजे होने वाली विधानसभा बैठक को तुरंत रोक दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी विधायक (MLA) और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मुख्यमंत्री और कैबिनेट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS), बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
साथ ही साइबर क्राइम टीम ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पूरे गांधीनगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विधानसभा में अफरा-तफरी
धमकी के बाद मंत्रियों और विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी!
गांधीनगर में गुजरात विधानसभा को बम से उड़ा देने की गंभीर धमकी मिली है।
बजट सत्र के दौरान विधानसभा को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई।
इस धमकी के बाद विधानसभा की कार्यवाही में देरी हुई और सुरक्षा… pic.twitter.com/vQunOExxu2
— One India News (@oneindianewscom) March 18, 2026
अहमदाबाद के स्कूल भी निशाने पर
इसी बीच अहमदाबाद में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मेमनगर का महाराजा अग्रसेन स्कूल, घाटलोडिया का कैलोरेक्स स्कूल और शांति एशियाटिक स्कूल को निशाना बनाया गया।
स्कूलों में सर्च ऑपरेशन
धमकी के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं और सघन जांच शुरू कर दी गई। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel