प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और संघर्षों पर आधारित एक नई बायोपिक फिल्म का ऐलान साउथ सिनेमा की मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने किया है। इस फिल्म का नाम ‘माँ वंदे’ रखा गया है, जिसमें मोदी जी के निजी और राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उनकी माँ हीराबेन के साथ गहरे रिश्ते को भी केंद्र में दिखाया जाएगा। इस बायोपिक में पीएम मोदी का किरदार जाने-माने अभिनेता उन्नी मुकुंदन निभाएंगे, जिन्हें पहले फिल्म मार्को में उनके शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिल चुकी है।
फिल्म की औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर 2025) पर की गई, जिससे यह परियोजना और भी खास बन गई है। इसका निर्माण सिल्वर कास्ट क्रिएशंस कर रहा है। मशहूर मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि “यह फिल्म मोदी जी की प्रेरणादायी यात्रा, उनके बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के संघर्ष और उनकी माँ हीराबेन के साथ भावनात्मक रिश्ते को खूबसूरती से प्रस्तुत करेगी।”
PM Modi's 75th birthday: Biopic 'Maa Vande' announced, Malayalam actor Unni Mukundan to headline
Read @ANI Story | https://t.co/JU8qs88ArT#PMModibiopic #PMModi75thBirthday #entertainment pic.twitter.com/TrEOmW57iU
— ANI Digital (@ani_digital) September 17, 2025
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसे खुद लीड एक्टर उन्नी मुकुंदन ने साझा किया। पोस्टर में मोदी जी के जीवन की झलक और माँ हीराबेन के प्रति उनके स्नेह को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है।
‘माँ वंदे’ को एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसे हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसे देख सकें।
BIOPIC ON PRIME MINISTER NARENDRA MODI ANNOUNCED: 'MAA VANDE' – UNNI MUKUNDAN TO PORTRAY LEAD ROLE… On the occasion of Hon'ble Prime Minister #NarendraModi ji's birthday, #SilverCastCreations has announced a biopic titled #MaaVande.#UnniMukundan will portray Shri… pic.twitter.com/cNHAh91eYo
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2025
गौरतलब है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी पीएम मोदी पर बायोपिक बन चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार है जब साउथ इंडस्ट्री प्रधानमंत्री के जीवन को बड़े पर्दे पर उतारने जा रही है। इससे साफ है कि मोदी जी की जीवन गाथा न सिर्फ राजनीति बल्कि कला और सिनेमा के क्षेत्र में भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel