महाराष्ट्र के मालेगाँव में सरकारी दफ्तर के अंदर नमाज पढ़ने का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
किरिट सोमैया ने मांग की है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और अगर किसी कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसे तत्काल निलंबित किया जाए।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बिजली कटौती की समस्या को लेकर स्थानीय संगठन मालेगाँव लोकसंघर्ष समिति के लोग नगर निगम के बिजली विभाग कार्यालय में धरना देने पहुंचे थे।
Namaz at Malegaon Govt Office
Employees & Activists had Namaj at MALEGAON Municipal Office Premises. They also uploaded Video on Social Media
Police & Municipal Officials confirmed such ilegal behaviour
I requested CM @Dev_Fadnavis to take strict action pic.twitter.com/PuVRra2dwJ
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) February 25, 2026
प्रदर्शन के दौरान नमाज का समय होने पर कुछ लोगों ने दफ्तर के भीतर ही जमात के साथ नमाज अदा कर ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है?
लोकसंघर्ष समिति के अध्यक्ष लुकमान कमाल के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें दोपहर 3 बजे बैठक के लिए बुलाया था। वे कई घंटों तक इंतजार करते रहे लेकिन कोई अधिकारी मिलने नहीं आया।
उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में असर की नमाज का समय हो गया था। प्रदर्शनकारियों को आशंका थी कि यदि वे नमाज पढ़ने के लिए बाहर जाएंगे तो अधिकारी कार्यालय बंद कर चले जाएंगे, इसलिए उन्होंने दफ्तर के अंदर ही नमाज अदा कर ली।
प्रशासन का रुख
दूसरी ओर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना को नियमों के खिलाफ बताया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी दफ्तर के अंदर इस तरह की गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती।
इस घटना के बाद शहर में इस मुद्दे को लेकर नई बहस छिड़ गई है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel