पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बेहद आक्रामक हमला बोला है। एसआईआर (Special Intensive Revision) के मुद्दे को लेकर उन्होंने मंच से खुली चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि किसी भी सरकार की स्थायी सत्ता नहीं होती और 2029 का चुनाव बेहद निर्णायक होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन अपनी ताकत का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रहा है।
अपने संबोधन में ममता ने केंद्र पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि अगर बंगाल की गरिमा और लोकतंत्र पर हमला हुआ तो इसे वह व्यक्तिगत चुनौती मानेंगी। उन्होंने साफ कहा—”अगर मुझे चोट पहुँचाने की कोशिश हुई, अगर बंगाल पर हमला हुआ तो मैं पूरे भारत को हिला दूंगी। याद रखो, यह बंगाल की लड़ाई नहीं, यह लोकतंत्र की लड़ाई है।” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी आज चाहे जितने प्रयास कर ले, वह बंगाल पर कब्जा नहीं कर सकेगी।
#WATCH | North 24 Parganas: West Bengal CM Mamata Banerjee holds rally at Bangaon against SIR. pic.twitter.com/4GzmWizytk
— ANI (@ANI) November 25, 2025
ममता बनर्जी ने दावा किया कि बिहार चुनाव में बीजेपी कमजोर साबित हुई और वह विपक्ष की ताकत को समझने में असफल रही। उन्होंने कहा कि केंद्र विपक्ष को दबाकर लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार में महिलाओं को चुनाव से पहले आर्थिक लाभ देकर वोटों को प्रभावित किया।
अपने भाषण के अंतिम हिस्से में ममता बनर्जी ने देशभर में एसआईआर विरोध यात्रा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा—”आप बंगाल जीतने के चक्कर में गुजरात हार जाएंगे। मैं यह भविष्यवाणी कर रही हूँ कि आने वाले समय में भाजपा अपनी ही जमीन खो देगी।”
उनका यह बयान राजनीतिक माहौल को और गर्म कर चुका है और आने वाले महीनों में इसे विपक्ष बनाम केंद्र की बड़ी टकराव रेखा माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel