अदाणी Green Talks के चौथे एडिशन की शुरुआत इस बार बेहद शानदार अंदाज़ में हुई। इस मंच पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने प्रेरक शब्दों से माहौल को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि हर छोटा अंकुर अपने भीतर बदलाव की एक नई आवाज छिपाए होता है और वही छोटे बीज आगे चलकर महान इतिहास रचते हैं।
इस मौके पर गौतम अदाणी ने बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की मेहनत और उनकी हालिया उपलब्धि पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विक्रांत मैसी के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि मैसी की फिल्म “12वीं फेल” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक है।
गौतम अदाणी ने विक्रांत की उपलब्धियों को करोड़ों भारतीय युवाओं की आकांक्षाओं से जोड़ते हुए कहा कि जैसे एक छोटा बीज धरती का सीना चीरकर बाहर आता है, उसी तरह विक्रांत की कहानी यह याद दिलाती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि Green Talks 2025 केवल बिजनेस जगत पर केंद्रित नहीं है, बल्कि यह उन सपनों और विचारों की कहानियां प्रस्तुत करता है, जिनमें समाज को बदलने की ताकत छिपी होती है। गौतम अदाणी के अनुसार, ऐसे ही विजन और साहस के जरिए इतिहास की नई इबारत लिखी जाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel