देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड आयोजित की गई, जिसमें भारतीय वायुसेना की ताकत और साहस की झलक देखने को मिली। इस परेड के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों ने भी आसमान में शानदार करतब दिखाए, जिसकी गर्जना से पूरा आसमान गूंज उठा।
कर्तव्य पथ पर वायुसेना के कुल 29 विमानों ने फ्लाईपास्ट किया। इनमें 6 राफेल लड़ाकू विमानों ने विशेष ‘वज्रांग फॉर्मेशन’ में उड़ान भरी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इस फॉर्मेशन में एक विमान सबसे आगे होता है और बाकी पांच पीछे, जो डायनामिक और टाइट स्ट्रक्चर में उड़ते हैं। यह फॉर्मेशन हवाई ताकत और रणनीतिक क्षमता को दर्शाने के लिए खास माना जाता है।
छह राफेल लड़ाकू विमान कर्तव्य पथ के ऊपर फ्लाईपास्ट करते हुए।#RepublicDay #Rafale #IAF #Flypast #KartavyaPath
[ Rafale, Fighters, Flypast, Kartavya Path, Republic Day ] pic.twitter.com/2TyPI5aXKE
— One India News (@oneindianewscom) January 26, 2026
इसके अलावा परेड के दौरान एक सिंगल राफेल विमान ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद, यह विमान 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आसमान में करतब दिखाता रहा। पायलट ने कई बार गोता लगाया, हवा में चक्कर लगाया और विमान को ऊँचाइयों तक ले जाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
Formation (8/8) pic.twitter.com/IOBemDgfWR
— Indian Air Force (@IAF_MCC) January 26, 2026
भारतीय वायुसेना ने इस प्रदर्शन से पहले पायलट का एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में पायलट को कॉकपिट में बैठकर हेलमेट पहनते और ब्लैक शीशा डाउन करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही विमान हवा में उड़ान भरता है, इसकी तेज रफ्तार और जोरदार आवाज से कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठते हैं।
राफेल की यह उड़ान न केवल वायुसेना की ताकत को प्रदर्शित करती है, बल्कि दर्शकों को भारत की हवाई सुरक्षा और आधुनिक लड़ाकू क्षमता का एहसास भी कराती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel