उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मौलाना इस्लाम को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हुआ।
14 फरवरी 2026 की रात 14 वर्षीय नाबालिग को पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिवार उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि लड़की गर्भवती है और डिलीवरी वहीं संभव नहीं है।
परिवार ने बेटी को घर वापस ले आया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और नवजात को वन स्टॉप सेंटर में मेडिकल जांच और देखरेख के लिए भेजा।
आरोपी और गिरफ्तारी
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी मौलाना इस्लाम ने घर में अकेला पाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel