केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में नवा वणझर गांव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन के प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वणझर गांव में एक छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंग घटित हुआ है, जो सरकार की संवेदनशीलता और कार्य संस्कृति को दर्शाता है।
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष की सरकार ने विस्थापित परिवारों को केवल अस्थायी रूप से बसाकर भविष्य के भरोसे छोड़ दिया था, जबकि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने ऐसे परिवारों को ढूंढकर उन्हें स्थायी पट्टा देने का काम किया है। उन्होंने इसे गरीबों और वंचितों को स्थायी अधिकार दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई अमृत योजना, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की शहरी विकास योजनाओं और अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के फंड के सहयोग से लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख लोगों के लिए सीवर लाइन और गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था की गई है। इससे शहर के बड़े हिस्से को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिला है।
मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें विकास के साथ संवेदना की भी पर्याय बनी हैं। आज अहमदाबाद में नवा वणझर गांव के 180 भूखंडों के 205 पुनर्वासित परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इससे लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ेगी और वे सुख-चैन से अपना जीवन यापन कर पाएँगे।
મોદીજીના… pic.twitter.com/4ySoFAwawG
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2025
लोकसभा में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने एक विचित्र सवाल पूछा था कि “हर बार हम ही चुनाव क्यों हार जाते हैं?” उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इन दो कार्यक्रमों—विस्थापितों को पट्टा वितरण और करोड़ों लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था—को समझ ले, तो उन्हें खुद ही इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि जनता मांग करे या न करे, फिर भी उसकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यह अद्भुत कार्य संस्कृति प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में शुरू की और बाद में पूरे देश में फैलाया, जिसका आज भी प्रभाव दिखाई दे रहा है।
અમદાવાદમાં નવા વણઝર ગામના 200થી વધુ પરિવારોને જમીન ફાળવણીના પ્રમાણપત્ર વિતરણ કાર્યક્રમથી લાઈવ…
अहमदाबाद में नवा वणझर गांव के 200 से अधिक परिवारों को भूमि आवंटन के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम से लाइव… https://t.co/BnMRG0qcPp
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2025
उन्होंने सीवर परियोजना को सरकारों और स्थानीय प्रशासन के सामूहिक प्रयास का उदाहरण बताते हुए कहा कि म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने समान भावना और संवेदनशीलता के साथ यह कार्य पूरा किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष इन विकास कार्यों को समझने की बजाय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे विषयों में उलझा हुआ है, जिन्हें समझाना उनका काम नहीं है।
अमित शाह ने विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को अभी हार से थकना नहीं चाहिए, क्योंकि बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में उनकी हार अभी बाकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश में सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि इसके पीछे पार्टी के वे सिद्धांत हैं जिनसे जनता सीधे जुड़ती है। चाहे राम मंदिर निर्माण हो, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अनुच्छेद 370 हटाना, ट्रिपल तलाक समाप्त करना या समान नागरिक संहिता लाना—जनता को पसंद आने वाले इन सभी कार्यों का विपक्ष लगातार विरोध करता रहा है, इसलिए उसे जनता का समर्थन नहीं मिलता।
अंत में अमित शाह ने कहा कि उन्हें संतोष है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई विकास और सुशासन की कार्य संस्कृति का गुजरात में सुंदर और प्रभावी ढंग से अनुसरण हो रहा है और यही मॉडल देश के विकास का आधार बना हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel