Bharatiya Janata Party ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनकी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं राजधानी दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट दिया गया है।
BJP releases first list of 88 candidates for Assam Assembly elections. CM Himanta Biswa Sarma to contest from Jalukbari; Pradyut Bordoloi gets ticket to contest from Dispur pic.twitter.com/6FUNqDFe6o
— ANI (@ANI) March 19, 2026
पहली सूची के अनुसार, गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंह जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगाँव से राजू मेच को टिकट दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इन उम्मीदवारों के नाम बीते 18 मार्च 2026 को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय किए गए। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा।
गौरतलब है कि असम विधानसभा की कुल 126 सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel