उत्तर प्रदेश के आगरा के शाहगंज इलाके में धर्मांतरण कराने वाले पादरी राजकुमार लालवानी और उसकी टीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार (2 सितंबर 2025) को पुलिस ने राजकुमार समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया। यह खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए हुआ, जिसके वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
पादरी का धर्मांतरण का तरीका
वीडियो में पादरी राजकुमार महिलाओं से कहता दिखाई दिया कि यदि उन्हें लाभ चाहिए तो सिंदूर, बिछुए और मंगलसूत्र जैसे हिंदू रीति-रिवाज छोड़ने होंगे। वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हुए कहता था— “अपने घर से देवी-देवताओं की मूर्तियाँ हटा दो। तुम शैतानों की पूजा कर रहे हो। इस स्वर्ग का मालिक केवल ईसा मसीह हैं।”
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS2 के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा पुलिस का सराहनीय कार्य:-
💠धर्मांतरण के षड्यंत्र पर बड़ी कार्यवाही💠
लालच देने, बीमारी ठीक करने, चमत्कार दिखाने तथा अन्य तरीकों से बहला-फुसलाकर लोगों का धर्मांतरण कराने वाले 8 अभियुक्तों (05 पुरुष व 03 महिलाएं)… pic.twitter.com/Qv4XQbxmBy
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 2, 2025
कैसे हुआ खुलासा?
राजकुमार का पर्दाफाश उसके ही पड़ोसी घनश्याम हेमलानी ने किया। उनकी पत्नी राधा पेट दर्द से परेशान थी और कुछ महिलाएँ उसे सत्संग के बहाने राजकुमार के घर ले गईं। वहाँ पादरी ने उसे कहा कि उसकी तकलीफ का कारण हिंदू देवी-देवता हैं और जब तक वह ईसा मसीह को नहीं मानेगी, तब तक ठीक नहीं होगी। उसने उससे कलावा और मंगलसूत्र उतरवा दिया।
राधा ने यह सब अपने पति घनश्याम को बताया। इसके बाद घनश्याम ने एक रविवार को राजकुमार के घर जाकर गुपचुप तरीके से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं, जिनमें धर्मांतरण के लिए लोगों पर दबाव डाला जा रहा था।
सबूत और पुलिस की जाँच
घनश्याम ने सबूत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दिखाए। इसके बाद शाहगंज पुलिस ने एक महीने तक गुप्त जाँच की। यहाँ तक कि पुलिस ने दो महिला सिपाहियों को साधारण कपड़ों में धर्मसभा में भेजा, जहाँ उन पर भी धर्म बदलवाने का दबाव बनाया गया।
गिरफ्तारी और बड़ा खुलासा
जाँच पूरी होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर राजकुमार लालवानी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अनूप कुमार, कमल कुंडलानी, जयकुमार, अरुण और 3 महिलाएँ भी शामिल हैं।
पुलिस की जाँच में सामने आया कि राजकुमार को विदेश से फंडिंग मिल रही थी। अब तक उसने 500 से ज्यादा लोगों को धर्म बदलने पर मजबूर किया। पाँच साल पहले उसने मुंबई के उल्लासनगर में ईसाई धर्म अपनाया और उसके बाद आगरा में यह काम शुरू कर दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel