click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल
India

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल

सूत्रों के मुताबिक बृजेंद्र सिंह ने अपने पिता चौधरी बिरेंद्र सिंह की मौजूदगी में ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, जिन्होंने 2014 में बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी को छोड़ दिया था.

Last updated: 2024/03/11 at 11:48 AM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

Contents
बृजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी10 साल बाद कांग्रेस में वापसी2019 में छोड़ी थी आइएएस की नौकरीहिसार तक सीमित नहीं रहना चाहता हूंभाजपा शीर्ष नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं

2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र सिंह भाजपा की टिकट कटने की संभावना मानी जा रही थी। जजपा के साथ गठबंधन जारी रखने पर बीरेंद्र और बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का एलान किया था। भाजपा ने जजपा को एनडीए में शामिल किया है। भाजपा ने हरियाणा में जजपा के साथ सीट को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

भाजपा की टिकट को लेकर कोर कमेटी की एक बैठक रविवार देर शाम होने की संभावना है। इसमें भाजपा कुछ सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बृजेंद्र सिंह सीट को लेकर आश्वस्त नहीं थे। भाजपा के आंतरिक सर्वे में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद हिसार लोकसभा से पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई , डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को उतारने की तैयारी चल रही थी।

बृजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

रविवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बृजेंद्र सिंह ने लिखा, “मैंने राजनीतिक मतभेदों के चलते बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मैं हिसार के सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं. मैंने लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. मैं हिसार के लोगों का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करने और उनकी मांगों को उठाने का मौका दिया. जनसेवा के जिस संकल्प के साथ मैंने आईएएस की नौकरी छोड़ी और राजनीति में प्रवेश किया, उसे मैं पूरा करूंगा.”

साथ ही मैंने लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है।
मैं हिसार की जनता का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे अपना प्रतिनिधित्व करने का, उनकी माँगों को उनके सांसद के तौर पर उठाने का मौक़ा दिया।
जनसेवा का जो संकल्प लेकर मैं आईएएस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आया था, वो जारी रहेगा। https://t.co/ZPUKu2P3h4

— Brijendra Singh (@BrijendraSpeaks) March 10, 2024

10 साल बाद कांग्रेस में वापसी

बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाकर उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया था। उनकी पत्नी प्रेमलता को उचाना सीट से विधायक बनाया। 2019 में बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट पर उतारा गया था। अब दस साल बाद बीरेंद्र सिंह का परिवार कांग्रेस में वापसी कर रहा है।

पिछले तीन महीने में बीरेंद्र सिंह की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तीन मुलाकात हुई। इसके बाद सियासी गलियारों में बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।

हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करता हूं। कुछ राजनीतिक कारण काफी समय से बन रहे थे जिसमें असहजता एक अहम विषय है। इसमें मुख्यत: विचार के मामलों में मेरी सहमति पार्टी (भाजपा) से नहीं थी जिस कारण मैंने यह निर्णय लिया है।

2019 में छोड़ी थी आइएएस की नौकरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह ने 2019 में आइएएस की 19 साल पुरानी नौकरी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। बृजेंद्र सिंह के पिता तब मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

उन्होंने अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए एक तरह से चुनावी राजनीति से संन्यास लिया था। तब वह राज्यसभा के सदस्य थे। बीरेंद्र सिंह को राजनीति में किसान नेता सर छोटूराम के राजनीतिक वारिस माना जाता है।

हिसार तक सीमित नहीं रहना चाहता हूं

कांग्रेस में अपने कार्यक्षेत्र के संदर्भ में पूछे सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में आने से पहले भी हिसार के सांसद के रूप में भी वह अपने को केवल हिसार तक सीमित नहीं रखना चाहते थे। अब कांग्रेस में भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। चूंकि हिसार ने पहली बार सांसद बनाया इसलिए पहला प्रयास हिसार की जनता की सेवा करना ही रहेगा।

माना जा रहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बृजेंद्र सिंह को सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ाने की बाबत चर्चा कर चुके हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपनी राजनीति लोगों में रहकर लोगों के माध्यम से की है। आने वाले समय में एक बड़ा जन आयोजन किया जाएगा। इसमें चौधरी बीरेंद्र सिंह अपना राजनीतिक विचार देंगे। यह विचार दो अक्टूबर की रैली में दिए विचार के इर्द-गिर्द ही रहने वाला है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं

भाजपा ने हिसार से मुझे लोकसभा चुनाव लड़वाया। मेरी जितनी समझ थी, उतना मैंने पार्टी हित में काम किया। मेरी पहली पारी भाजपा के साथ शुरू हुई। सबके साथ मेरे संबंध ठीक रहे। मेरी भाजपा या शीर्ष नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है। मैं किसी को निजी तौर पर नापसंद करता हूं, ऐसी कोई बात नहीं है।

आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की उपस्थिति में हिसार, हरियाणा से BJP सांसद @BrijendraSpeaks जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

आपका कांग्रेस परिवार में स्वागत और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/yQ3kBp3HEy

— Congress (@INCIndia) March 10, 2024

 

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: @india, BJP, bjp government, Brijendra Singh, Congress, Haryana, hindi news, latest hindi news, Narendra Modi, oneindianews, topnewschannelinhindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article PM Modi ने 1000 दीदीयों को सौंपा ड्रोन, अलग-अलग राज्यों की महिलाएं हुईं शामिल
Next Article PM मोदी आज गुरुग्राम दौरे पर, अलग-अलग राज्यों के 1 लाख करोड़ रुपये के 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.