महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक टीम के साथ मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया गया, जिसमें सात पुलिसकर्मी और तीन स्थानीय लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार (20 मई 2026) की है, जब रेलवे की जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जो बाद में उग्र हो गया।
Illegal mosque in Bandra demolished. Illegal Islamists pelted stones at police and received nice treatment – lathi charge.😂😂
🚨‼️I want to reveal some important information. In all BJP states, this demolition drive will be conducted successfully because the land is illegally… pic.twitter.com/m9ZmOWxHWR
— Tathvam-asi (@tathvamasi6) May 20, 2026
पथराव और लाठीचार्ज
स्थिति बिगड़ने पर भीड़ द्वारा पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में विपुल विजय कुमार कदम, मनीष भीमराव बच्छाव और वैभव गीते को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।
वहीं, घटना में तीन स्थानीय लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। यह मामला वर्ष 2017 से अदालत में लंबित था। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
जांच और स्थिति
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel