तेलंगाना की राजधानी Hyderabad में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईद के कपड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने 14 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर मां ने अपनी ही बेटी का तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी।
ईद के कपड़ों को लेकर हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Golconda थाना क्षेत्र के रसाला बाजार निवासी Aamir Ali की शादी साल 2023 में Ghosia Begum से हुई थी। बताया जा रहा है कि घोसिया बेगम ने यह निकाह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ किया था।
पुलिस के अनुसार ईद के लिए नए कपड़े खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही गंभीर झगड़े में बदल गई।
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
कहासुनी के बाद घोसिया बेगम ने गुस्से में अपनी 14 महीने की बेटी अम्मे ऐमन को तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना के बाद Telangana Police ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel