बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहे गए थे। इसको लेकर जमकर विवाद हुआ और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। अब प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस दौरान अपने ऑनलाइन संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जबकि उनकी मां राजनीति से जुड़ी नहीं थीं। उन्होंने उन्हें हमेशा मां भारती और गरीबों की सेवा करने की सीख दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि मां का स्थान देवी-देवताओं से भी ऊपर होता है और ऐसी गालियां केवल महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती हैं।
माताओं-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए एनडीए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आज बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ कर गौरवान्वित हूं। https://t.co/381gpeg2oX
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2025
मोदी ने भावुक होकर कहा कि उनकी मां ने उन्हें बेहद गरीबी में पाला है और मां को गाली दिया जाना हर मां को बुरा लगा होगा। उन्होंने कहा कि नामदारों की सोच उजागर हो रही है और गालियों की सूची बहुत लंबी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर महिलाओं के प्रति नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और आदिवासी परिवार से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "The mindset that abuses the mother, the mindset that abuses the sister, considers women to be weak. This mindset considers women to be objects of exploitation and oppression. Therefore, whenever the anti-women mindset has come to… pic.twitter.com/YqYdK0O0cB
— ANI (@ANI) September 2, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां को गाली देने वाली मानसिकता, बहन को गाली देने वाली मानसिकता और महिलाओं को कमजोर समझने वाली मानसिकता है। जब भी ऐसी मानसिकता सत्ता में आती है, तो माताओं, बहनों और बेटियों को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। उन्होंने याद दिलाया कि राजद काल में बिहार में हत्या, फिरौती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम थीं और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। इस अराजकता का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ा था।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "…My mother raised us all in extreme poverty… She would never buy a new saree for herself and would save every penny for our family. Like my mother, crores of mothers of my nation do 'tapasya' every day."
(Video: DD) pic.twitter.com/xDPnRZRlsS
— ANI (@ANI) September 2, 2025
पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए कहा कि राजघरानों में जन्मे युवराज एक गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे के दर्द को नहीं समझ सकते। चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए ये लोग मानते हैं कि देश और बिहार की सत्ता उनके परिवार की बपौती है। लेकिन देश की जनता ने एक गरीब मां के बेटे को आशीर्वाद देकर प्रधान सेवक बनाया है और यही बात उन्हें हजम नहीं हो रही। मोदी ने कहा कि गालियों की सूची बहुत लंबी है और इसके लिए राजद और कांग्रेस को छठी मैया से माफी मांगनी चाहिए।