click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: नहीं रहे जूनियर महमूद, पेट के कैंसर से जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Entertainment > नहीं रहे जूनियर महमूद, पेट के कैंसर से जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
EntertainmentIndia

नहीं रहे जूनियर महमूद, पेट के कैंसर से जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

पेट के कैंसर से जंग के बाद बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे जूनियर महमूद ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. देर रात 2 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. निधन के बाद जूनियर महमूद अपने पीछे अपना परिवार छोड़ गए हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के निधन से शोक पसर गया है.

Last updated: 2023/12/08 at 11:32 AM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

बॉलीवुड के फेमस एक्टर में से एक रहे जूनियर महमूद का कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया है. जूनियर महमूद पेट के स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे. उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था. देर रात करीब 2 बजे जूनियर महमूद ने अपनी आखिरी सांस ली. फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के निधन से शोक पसर गया है.

Contents
जूनियर महमूद ने जताई थी इच्छामिलने पहुंचे जितेंद्र-सचिन पिलगांवकरकौन थे जूनियर महमूद?

जानकारी के मुताबिक, आज जुमे की नमाज के बाद जुहू के कब्रिस्तान में जूनियर महमूद को सपुर्द ए खाक किया जाएगा. निधन के बाद जूनियर महमूद अपने पीछे अपना परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, बहू और 1 पोता है. जूनियर महमूद साहब का असली नाम नईम सैय्यद था. उनका जन्म 15 नवंबर 1956 को हुआ था. कुछ दिनों पहले ही जूनियर महमूद के पेट के कैंसर से पीड़ित होने की खबर मास्टर राजू ने दी थी. इसके बाद कुछ सितारे उनसे मिलने भी पहुंचे.

Please pray for Jr Mehmood ji. He has been diagnosed with stomach cancer 🙏 pic.twitter.com/ZN4gSWbz0n

— raju (@itsMasterRaju) December 3, 2023

मास्टर राजू रोजाना जूनियर महमूद का हाल लेने पहुंच रहे हैं. उन्होंने ही अपने पोस्ट के जरिए दुनिया को जूनियर महमूद की खराब हालत की खबर दी थी. एक्टर संग फोटो शेयर कर मास्टर राजू ने पोस्ट में लिखा था, ‘जूनियर महमूद जी के पेट के कैंसर का पता चला है. कृपया उसके लिए प्रार्थना करें.’ इसके बाद जॉनी लीवर, जूनियर महमूद की मदद को आगे आए थे. इस मुश्किल वक्त में महमूद के करीबी दोस्त सलाम काजी भी उनके साथ हैं.

एक वक्त पर इंडस्ट्री के जाने-माने आर्टिस्ट रहे जूनियर महमूद पेट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल दुखा दिया था. उनका हाल देखना फैंस संग करीबियों के लिए भी मुश्किल था. जूनियर महमूद ने सुपरस्टार जितेंद्र और अपने बचपन के दोस्त एक्टर सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी. दोनों सितारों ने उनकी इस आखिरी इच्छा को पूरा भी किया.

Actor Naeem Sayyed, popularly known as Junior Mehmood, passed away last night at 2 am in Mumbai. He was suffering from stomach cancer and was not keeping well for the last few days. His last rites will be performed in Santacruz burial ground after today's afternoon prayers,… pic.twitter.com/VEFzyn0uXP

— ANI (@ANI) December 8, 2023

जूनियर महमूद ने जताई थी इच्छा

6 दिसंबर को एक ट्विटर यूजर ने जूनियर महमूद की पुरानी फोटो को शेयर करते हुए उनकी इच्छा के बारे में बात की थी. शख्स ने लिखा था, ‘जूनियर महमूद, जो कि बीते जमाने के सबसे प्यार चाइल्ड स्टार रहे हैं, अस्पताल में अपने स्टेज 4 कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. उन्होंने जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई है, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. और वो चाहते हैं कि उनके बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर उनसे मुलाकात करने आएं. मैं जितेंद्र जी और सचिन जी से अनुरोध करता हूं कि उनकी इस इच्छा को पूरा कर दीजिए क्या पता ये उनकी आखिरी ख्वाहिश साबित हो.’

अपनी एक्टिंग से सभी को गुदगुदाने वाले बॉलीवुड के फेमस एक्टर रहे जूनियर महमूद अब हमारे बीच नहीं रहें। स्टेज 4 कैंसर से जंग के बाद आज उनका निधन हो गया है।#RIP #JuniorMehmood #RIPJuniorMehmood #Mumbai pic.twitter.com/1dAdOSkUpK

— One India News (@oneindianewscom) December 8, 2023

मिलने पहुंचे जितेंद्र-सचिन पिलगांवकर

इस ट्वीट के जवाब में सचिन पिलगांवकर की बेटी श्रेया ने बताया था कि उनके पिता जूनियर महमूद के साथ कॉन्टेक्ट में बने हुए हैं और उनसे मिले भी हैं. वहीं बीते जमाने के सुपरस्टार रहे जितेंद्र की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. वायरल तस्वीरों में से एक में जितेंद्र, जूनियर महमूद से उनका हाल ले रहे थे. वहीं दूसरी में जितेंद्र, महमूद के सिर पर हाथ रखे खड़े थे. जूनियर महमूद से मुलाकात के बाद जितेंद्र काफी इमोशनल भी हुए. उनकी आंखों में महमूद की हालत देखकर आंसू भी आ गए थे.

कौन थे जूनियर महमूद?

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था. सिल्वर स्क्रीन के लिए उन्होंने जूनियर महमूद नाम को अपनाया था. जूनियर महमूद ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. चाइल्ड आर्टिस्ट के ही रूप में उन्हें फिल्मों में खास पहचान मिली. उन्हें ‘बचपन’, ‘गीत गाता चल’, ‘कटी पतंग’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘ब्रह्मचारी’ संग अन्य फिल्मों में देखा गया था. उनके साथ दोस्त सचिन पिलगांवकर को भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में देखा गया था. दोनों की जोड़ी काफी सफल रही थी.

 

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: @india, breakingnews, currentaffairs, Entertainment, gujaratinews, hindinews, internationalnews, Junior Mahmood, latest hindi news, localnewsingujarat, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, Politics, stomach cancer cases, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article RBI ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया
Next Article BBC पर लाइव समाचार पढ़ने आई महिला एंकर, करने लगी अश्लील इशारे: बवाल के बाद बोली- वह प्राइवेट जोक था, संस्थान ने कहा- लेंगे एक्शन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.