महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले पर आईटी दिग्गज Tata Consultancy Services (TCS) ने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए कई मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है। कंपनी ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को National Stock Exchange of India (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) को दी गई रिपोर्ट में कहा कि मामले में सामने आ रही कई जानकारियां भ्रामक हैं।
कंपनी के CEO K. Krithivasan ने स्पष्ट किया कि आरोपित निदा खान को गलत तरीके से HR मैनेजर बताया जा रहा है, जबकि वह न तो HR विभाग से जुड़ी थीं और न ही किसी प्रकार की हायरिंग या नेतृत्व भूमिका में थीं। उन्होंने कहा कि निदा खान केवल एक प्रोसेस एसोसिएट (साधारण कर्मचारी) थीं।
TCS ने यह भी साफ किया कि नासिक स्थित उसका कार्यालय पूरी तरह से चालू है और वहां काम सामान्य रूप से जारी है। ऑफिस बंद होने की खबरों को कंपनी ने पूरी तरह निराधार बताया।
Public statement by Mr. K. Krithivasan, Chief Executive Officer and Managing Director, related to the recent matter in Nashik. All details here: https://t.co/sOEGI7jmtV pic.twitter.com/iTfu1yeCuz
— Tata Consultancy Services (@TCS) April 17, 2026
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कंपनी ने कहा कि उसे अब तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। नासिक यूनिट के सिस्टम और रिकॉर्ड की प्रारंभिक जांच में भी ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी के अनुसार, एथिक्स या POSH (Prevention of Sexual Harassment) चैनलों के जरिए भी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
हालांकि, TCS ने यह भी कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। इसके लिए कंपनी ने Deloitte और Trilegal को स्वतंत्र सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। जांच का नेतृत्व कंपनी की प्रेसिडेंट और COO Aarthi Subramanian कर रही हैं।
इसके अलावा, एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता Keki Mistry कर रहे हैं। यह समिति जांच के निष्कर्षों की समीक्षा करेगी और आवश्यक सुझाव देगी।
कंपनी ने दोहराया कि वह कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दबाव के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाती है और कर्मचारियों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। TCS ने यह भी कहा कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है ताकि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel